Hexagon Dungeon रणनीति से भरा एक पहेली वाला खेल है। इस खेल में खिलाड़ी कालकोठरी को बनाता है और अपने राज्य में प्रवेश करने वाले सभी घुसपैठियों का सामना करता है। इनसे लड़ने के लिए आपको षट्कोण बोर्ड पर रणनीतिक रूप से हर एक दाव को स्थित करना है।
Hexagon Dungeon में खेल की प्रणाली अन्य पहेली वाले खेलों की याद दिलाती है जैसे कि ट्रिपल टाउन। यह खेल काफी सरल है: जब आप एक ही स्तर में तीन यूनिट स्थित करते हैं, तो ये नए की रचना करते हैं जोकि उच्च स्तर के हैं। इस तरह आप सभी यूनिटों को अधिकतम आठ तक स्थित कर सकते हैं।
षट्कोण पहेलियां Hexagon Dungeon का एक हिस्सा हैं। कालकोठरी को बनाना एवं उसे प्रबंधित करना इसका एक अहम पहलू है। पहेलियों को खेलने से कमाई गई राशि का इस्तेमाल नए कमरों को खरीदने में करें। खेल के अगले स्तर में पहेली को हल करने पर यह लाभ की एक श्रेणी प्रदान करता है।
Hexagon Dungeon एक शानदार पहेली वाला खेल है इसमें कई मूल तत्वों को मज़ेदार फॉर्मूला में जोडा गया है। इसके अलावा इस खेल में काफी आकर्षक रेट्रॉ ग्राफिक तथा स्तरों की बडी विविधता है।
कॉमेंट्स
Hexagon Dungeon के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी